Breaking News
विशेष पिछड़ी जनजातियों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं की सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आदिवासियों के हित में इसे महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नौ हजार से ज्यादा विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर समस्त कलेक्टर को सूचित किया है।






