Breaking News

Russia Ukraine War – रूसी सेना के कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 11 सैनिकों की मौत और 15 घायल |


रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज होती जा रही है. इस बीच शनिवार को रूसी सैन्य शिविर (Russia Ukraine War) पर ‘आतंकवादी’ हमले की खबर है. इस हमले में 11 सैनिकों के मरने की खबर है वहीं 15 घायल बताए जा रहे हैं. रूसी अधिकारियों का कहना है कि दो ‘आतंकियों’ ने यूक्रेन के पास एक सैन्य फायरिंग रेंज पर गोलियां चलाईं। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी शनिवार को दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में हुई जो यूक्रेन की सीमा से लगता है. यूक्रेन के खिलाफ जंग में हजारों सैनिकों की भर्ती रूस कर रहा है परन्तु पुतिन का जनसमर्थन लगातार घट रहा है।

Read Also – महिला का भूत भगाने के नाम पर दो तांत्रिकों ने बेरहमी से पीटा, दातों से कई जगह काटा डाला, गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूटने से मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व सोवियत गणराज्य के दो अज्ञात लोगों ने लक्ष्य अभ्यास के दौरान स्वयंसेवी सैनिकों पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए. मंत्रालय ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया. यह गोलीबारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में रूसी सेना को मजबूत करने के लिए सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त आम नागरिकों की जल्द तैनाती किए जाने के आदेश के बीच हुई. राष्ट्रपति के इस आदेश के विरोध में रूस भर में प्रदर्शन शुरू हो गए और हजारों की संख्या में लोग देश छोड़ कर अन्यत्र चले गए.

Read Also – वरमाला पहनाने के दौरान दूल्हे ने की दुल्हन के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो हो रहा ताबड़तोड़ वायरल

पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि 2,22,000 से 3,00,000 सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नागरिकों की सेना में तैनाती संबंधी आदेश पर अमल शुरू किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि इनमें से 33,000 पहले ही सैन्य इकाइयों में शामिल हो चुके हैं जबकि 16,000 यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान का हिस्सा बन चुके हैं.

Read Also – Love Next Door On ULLU -कुछ ज्यादा ही बोल्ड है ये वेब सीरीज, देखने से पहले दरवाजा कर लें बंद

पुतिन द्वारा सितंबर में जारी इस आदेश के तहत 65 वर्ष से कम आयु के लगभग सभी पुरुष सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नागरिकों के रूप में पंजीकृत हैं. इस फैसले पर आम जनता में नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. राष्ट्रपति के इस आदेश के बाद हजारों लोग रूस छोड़कर पड़ोसी देशों में पलायन करने लगे. पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फरवरी में रूस के हमले शुरू होने के बाद से दोनों ही देशों को गहरी सैन्य और नागरिक क्षति उठानी पड़ी है.





Related Articles

Back to top button