inh24छत्तीसगढ़

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत, रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके की घटना

रायपुर – राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके में गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि उनका बच्चा बीती शाम घर से निकला था और खेलते – खेलते घर के सामने गड्ढे में डूब गया गड्ढा बहुत गहरा था और बारिश की पानी से पूरा भरा हुआ था, जिससे बच्चे के शव को ढूंढना मुश्किल हो गया है।

बताया जा रहा है की आस-पास के लोगों ने गड्ढे में जाकर छानबीन की. कुछ देर बाद बच्चे का शव पानी के ऊपर आकर तैरने दिखा, जिससे परिजनों को शक हुआ कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नही रहा। बच्चें को अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button