inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – आदमखोर तेंदुए ने फिर किया एक महिला का शिकार, पहले भी दो बच्चों को बना चुका है अपना शिकार

,

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम कोचेना की एक वृद्ध महिला का शिकार आज बुधवार के शाम तेंदुआ के द्वारा शिकार किया गया जिससे महिला की मौत हो गई । वही मृत महिला की बेटी ने जानकारी देते हुए बताई की मृत महिला थानवारीन बाई कमार शाम को अपने घर के पीछे ही शौच के लिए गई थी उसी दौरान तेंदुआ आया और वृद्ध महिला को उठा ले गया।

इस घटना को गाँव के कुछ लोग और परिजनों ने देखा तब गाँव मे हल्ला किये और घटना की जानकारी वन विभाग को दिए ,तब वनविभाग और ग्रामीणों के द्वारा वृद्ध की तलाश किया गया और रात 8 बजे के लगभग महिला का शरीर और सिर अलग अलग पाया गया । इससे पहले भी एक वर्ष पहले एक बच्चे को और दो माह पूर्व भी एक बच्चे का शिकार कर उन्हें मारा गया है ,इसके चलते गाँव मे दहशत का माहौल देखा जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button