मनोरंजन

पोर्न वीडियो का बढ़ता दायरा, अब शिल्पा शेट्टी के पति पर पोर्न वीडियो रैकेट चलाने का आरोप, जानें मामला

पोर्न रैकेट में अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर कारोबारी राज कुंद्रा का नाम आया है।बताय जा रहा है कि सागरिका शोना सुमन नाम की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि उसे पोर्न रैकेट में गिरफ्तार किए गए उमेश कामत ने फोन कर बड़ी वेब सीरीज में काम देने को कहा और दावा किया कि इसके प्रोड्यूसर राज कुंद्रा होंगे। इसके बाद कामत ने उसे वीडियो कॉल पर न्यूड ऑडिशन देने को कहा लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। सागरिका ने मामले में राजकुंद्रा की गिरफ्तारी न होने पर भी सवाल उठाए हालांकि उसने खुद आगे आकर मामले की शिकायत पुलिस से करने से इनकार कर दिया।

read also – Valentines Day के पहले शेयर की आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक Photos

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत में सागरिका ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अगस्त महीने में उसे कामत ने फोन किया और बड़ी वेबसीरीज में काम का ऑफर देते हुए ऑडिशन के लिए बुलाया। कामत ने मॉडल से कहा कि वेब सीरीज के प्रोड्यूसर राज कुंद्रा हैं और उसे इसमें काम करके खूब प्रसिद्धि मिलेगी। सागरिका के अनुसार कामत ने उसे ऑडीशन के लिए बुलाया लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इससे इनकार किया। इसके बाद कामत ने उससे वीडियो कॉल पर ऑडिशन करने की बात कही। बाद में कामत ने वीडियो कॉल किया और उसे कहा कि ऑडिशन के लिए उसे पूरे कपड़े उतारने होंगे।

सागरिका के मुताबिक उसने इससे इनकार कर दिया और फोन काट दिया। इसके बाद उसने मामले का जिक्र किसी से नहीं किया लेकिन पोर्न रैकेट सामने आने के बाद मॉडल ने अपना अनुभव साझा करने का फैसला किया जिससे उस पर जो बीती दूसरी स्ट्रगलर लड़कियां उससे बच सकें। हालांकि सागरिका का कहना है कि वे मामले की शिकायत पुलिस से नहीं करेंगी। लेकिन उन्होंने नाम सामने आने के बावजूद राज कुंद्रा की गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाए।

read also – Bigg Boss 14 – निक्की तंबोली बनीं इस सीज़न की पहली फाइनलिस्ट, रुबीना दिलैक ने निभाई दोस्ती

बता दें कि कामत राज कुंद्रा की कंपनी में बड़े पद पर तैनात है। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से पूछताछ में उसका नाम सामने आया था। गहना उसे अश्लील वीडियो भेजती थी जिसे वह यूके से पोर्न ऐप और वेबसाइट पर अपलोड कराता था। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सीनियर इंस्पेक्टर केदारी पवार ने बताया कि फिलहाल आरोप लगाने वाली लड़की ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। अगर वह शिकायत के लिए आगे आती हैं तो मामले की छानबीन की जाएगी।

Related Articles

Back to top button