inh24छत्तीसगढ़

देवभोग : वाह संरपंच जी – सी सी सड़क बननी थी कहीं और, पंचायत के जिम्मेदारों ने बना दी कही और

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – देवभोग :गरियाबंद जिले के अंतिम छोर में बसे विकाशखण्ड देवभोग के ग्राम पंचायत दिवानमुडा में सी सी सड़क का निर्माण पूरित के घर से ठकुरानी के घर तक होना था और सरकारी दस्तावेजों ऑनलाइन जानकारी के अनुसार व दीवान मुड़ा के जिम्मेदार सरपंच की माने तो सी सी सड़क का निर्माण पूरित घर से ठकुरानी मंदिर तक हुआ है लेकिन इस ग्राम पंचायत में बनी सीसी सड़क की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।

जिसके घर से पंचायत के जिम्मेदारों ने सीसी रोड का होना बताया है उस पूरित का कहना है कि मेरे घर से ठाकुरानी मंदिर तक कोई सीसी रोड नहीं है। वहीं ग्रामीणों की माने तो ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ने अपनी मर्जी से सीसी सड़क का निर्माण कर दिया सीसी सड़क का निर्माण पूरित घर से ठाकुर रानी मंदिर तक होना था लेकिन सीसी सड़क का निर्माण नकुल ठेला से ठाकुर रानी मंदिर तक कर दिया।

गौरतलब हो कि पूरित घर से लेकर ठाकुरानी मंदिर तक रोड की प्राथमिक आवश्यकता थी और इस मोहल्ले के लोगों को बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वह उनके घर के पास बरसात के दिनों में पानी का जमावड़ा हो जाता है सी सी सड़क निर्माण की बात सुनकर सी सी सड़क बनने की आस इनमें जगी थी लेकिन सरपंच के हठधर्मिता कहें या दबंगई कहें जिसके चलते सरपंच ने रोड को दूसरे जगह निर्माण करवा दिया अब सरपंच के साथ-साथ इंजीनियर पर भी सवाल उठता है और जितने भी जिम्मेदार शामिल हैं उन पर सवालिया निशान खड़ा होता है।

दूसरी जगह बनने वाली रोड को सरपंच ने कैसे दूसरी जगह बना दिया और उस पर आज रोड बनी लगभग 5 महीने का समय हो गया जिम्मेदारों पर अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई और जब हमने संबंध में इंजीनियर से बात की तो इंजीनियर ने कहा कि मैं सरपंच से पूछ कर आपको बताता हूं इससे यह सिद्ध होता है कि इंजीनियर ने अब तक निर्माण कार्य की सुध ही नही ली है

वहीं इस नकुल ठेला से बने सीसी सड़क में भी पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा मानको की अनदेखी वह सरकारी नियमों को ताक में रखकर सड़क का निर्माण का कार्य किया गया है और सरकारी राशि का जमकर जिम्मेदारों ने भ्रष्टाचार किया है। बहरहाल अब देखना यह होगा की इन जिम्मेदारों पर कब तक कितने दिनों में और किस प्रकार की कार्यवाही होती है।

Related Articles

Back to top button