Balodabazar- शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को ले गया भगा फिर करता रहा दुष्कर्म – cgtop36.com

कुश अग्रवाल – लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी द्वारा दिनांक 09/04/2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई की उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है जिस पर लवन पुलिस के द्वारा गुम इंसान क्र. 36/2022 कायम किया गया।नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने से अपराध क्र. 263/2022 धारा 363 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन से त्वरित कार्रवाई करते हुए पता तलाश कार्यवाही प्रारंभ किया गया।
दिनांक 12/04/2022 को मुखबीर सूचना पर आरोपी के घर में दबिस देकर आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। अपहृता ने आरोपी द्वारा उसे शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर जबरन बलात्कार करना बताई। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 363, 366क, 376 भादवि 4,6 पास्को एक्ट का कृत्य पाये जाने से दिनांक 12/04/2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में सउनि संजीव सिंह राजपूत, प्रआर. संतराम बंजारे, आरक्षक गोवर्धन राय, पिलाराम घृतलहरे, सूरज बंजारे, महिला आरक्षक सोनम भठ्ठ का विशेष योगदान रहा।



