“खतरों के खिलाड़ी” का नया प्रोमो हुआ रिलीज, दिव्यांका सुना रही मगरमच्छ को लोरी

नई दिल्ली: टीवी का जाना माना रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. यानी आपको एक बार फिर कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए जान की बाजी लगाते दिख ही जाएंगे. शो के प्रोमोज आने शुरू हो गए हैं. कल अर्जुन बिजलानी बिजली के झटके खाते हुए दिखे थे. आज दिव्यांका मगरमच्छ को लोरी सुनाती हुईं नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CQVFkGchuGn/?utm_source=ig_web_copy_link
मगरमच्छ को लोरी सुना रहीं दिव्यांका
इस प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठा नजर आ रही है. इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी तो इस मगरमच्छ को सुलाने के लिए लोरी भी सुना रही हैं. दिव्यांका त्रिपाठी की दिलेरी देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो गई है. वहीं रोहित शेट्टी दिव्यांका त्रिपाठी को मगर रानी के नाम से बुला रहे हैं.
शो के कंटेस्टेंट
इस बार शो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, श्वेता तिवारी, महक चहल, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद और सौरभ राज जैन खतरों से खेलते दिखाई देंगे. शो को इस बार भी रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं.




