छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री बघेल तथा विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने देर रात दूरभाष पर गुरुमुख सिंह होरा और राजकमल सिंघानिया का स्वास्थ्य समाचार लिया।

रायपुर मुख्यमंत्री बघेल तथा विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने देर रात दूरभाष पर गुरुमुखसिंह होरा और राजकमल सिंघानिया का स्वास्थ्य समाचार लिया। आप को बता दे कि कोरोना संक्रमित होने के बाद पिछले दस दिनों से पूर्व विधायक गुरुमुखसिंह होरा जहां होम आइसोलेशन में है, वहीँ पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया रामकृष्ण केयर के आईसीयू में भर्ती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने देर रात दूरभाष पर संपर्क कर दोनों का कुशलक्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

READ ALSO – कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने, रायपुर के 6 और इलाके में कंटेनमेंट जोन घोषित किया है

Related Articles

Back to top button