छत्तीसगढ़

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने, रायपुर के 6 और इलाके में कंटेनमेंट जोन घोषित किया है

रायपुर में 6 और कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। राजधानी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए कंटेनमेंट जोन बढ़ाए जा रहे हैं। नए कंटेनमेंट जोन के साथ अब राजधानी में 53 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में शनिवार को 14098 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4777 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आप को बता दे कि वहीं दूसरी ओर 123 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4668 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ – राजधानी में लॉकडाउन का दूसरा दिन, फोटो में देखें कैसा है माहौल

Related Articles

Back to top button