छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार की दोपहर कोतवाली थाना इलाके में शंकरदाह नहर बाईपास रोड में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई. जिसे संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
READ ALSO,,रायपुर – रक्षाबंधन पर्व मनाने गए दंपति के घर चोरी, टुटा हुआ मिला ताला
जानकारी के मुताबिक डोड़की गांव के रहने वाले अपने दोस्त के साथ बाईपास नहर से होते हुए दानीटोला की ओर जा रहा था. इसी बीच अछोटा की ओर से आ रहे बाइक सवार और उनके साथ बैठी महिला का जबरदस्त टक्कर दोनों के बीच हो गया. हादसे में दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जबकि इस हादसे में एक महिला भी घायल हो गई. दुर्घटना की सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.
READ ALSO,,मौसम विभाग की चेतावनी, राजधानी सहित इन शहरों में भारी बारिश की संभावना




