भिलाई – महिला पॉलिटेक्निक कालेज के प्राचार्य ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सुसायडल नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है, मैं अपनी इच्छा से मौत को गले लगा रहा हूं। मेरे परिवार वालों को जवाबदार न माना जाए।
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – दो बाइकों की आपस में टक्कर, दो की मौत एक की हालत गंभीर
फिलहाल मामले में पुलिस विवेचना में जुटी हुई है। मृतक के दोनों पुत्र राज्य से बाहर रहते हैं। एक हैदराबाद तो दूसरा अमेरिका में है। मौत का कारण फिलहाल नही पता चल पाया है। मृतक महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज जगदलपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

READ ALSO,,रायपुर – रक्षाबंधन पर्व मनाने गए दंपति के घर चोरी, टुटा हुआ मिला ताला