
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। 11 जून को जारी आदेश में 21 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया था, लेकिन अब उसमें भी 7 दिन की और बढ़ोत्तरी की गयी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 28 जून की रात 12 बजे तक लॉकडाउन लगा रहेगा।
Read Also – छात्र नेता करता रहा मांग में सिंदूर भरकर बलात्कार, शादी की बात पर बोला 12 लाख लो और चलते बनो
आपको बता दें कि कलेक्टर नम्रता गांधी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। जिले में सभी स्विमिंग पुल, सिनेमा हाल, थियेटर, वाटर पार्क बंद रहेंगे। स्कूल और कालेजों को भी बंद रखने का आदेश है। शनिवार को जिला कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। वहीं दुकानें, सैलून, शराब दुकाने, सब्जी, फल की दुकानें और मंडी, शो रूम रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।Read Also – पेट्रोल से नहीं बल्कि एथेनॉल से चलेंगी अब गाडियां, 100 नहीं 60 रु. होगें दाम
वहीं शादी में सिर्फ 50 मेहमान ही आयेंगे, जबकि दशगात्र व अंतियोष्ठि में 20 लोगों को इजाजत होगी। आयोजन के लिए एसडीएम से इजाजत लेनी होगी और मेहमानों की सूची पहले ही प्रशासन को देनी होगी।Read Also – आदिवासी पंडो जाति के ग्रामीणों से मारपीट, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार





