छत्तीसगढ़

गरियाबंद – जंगल में जहर खाकर दो प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्या, विधवा महिला और युवक की मौत

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – मैंनपुर:- आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर वनांचल के गाँव साहेबिनकछार में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव से बाहर नाला के पास करीब एक किलोमीटर की दूरी पर युवक-युवती की आत्महत्या के खबर सामने आई। इस घटना की खबर ग्रामीणों ने जुगाड़ पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही तुरन्त थाना प्रभारी टीकाराम ध्रुव व टीम मौके पर रवाना हुई।

Read also – कोरोना वायरस का मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट, WHO की बढ़ी चिंता

मामले की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों शव के पास से ही जहर का डिस्पोजल पुलिस को मिला है। जांच पड़ताल करने के बाद जुगाड़ पुलिस द्वारा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर भेजा गया पीएम रिपोर्ट में जहर सेवक की बात सामने आई है।

Read Also – ऑनलाइन चलाते थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने ग्राहक बन दो लड़कियों को दबोचा

बता दे कि मृतक और मृतिका साहेबिनकछार गाँव के ही है। जांच व स्थानीय लोगों से पूछताछ पर प्रेम संगत का मामला सामने आ रहा है, क्योंकि दोनों का शव एक साथ मिला है और एक ही स्थान पर मिला है। मृतक का नाम परमेश्वर मरकाम 37 वर्ष और मृतिका ललिता यादव पति स्व. देवीसिंह यादव 38 वर्ष है। दोनों ही शादीशुदा थे लेकिन मृतका विधवा हो गई थी।

Read also – आलिया की बोल्ड तस्वीर देख बौरा गए लोग, इतनी हॉट और सेक्सी फ़ोटो किया शेयर की रणवीर ने कहा यह

मिली जानकारी के अनुसार बीते रात दोनों घर से बाहर नदी किनारे जहर सेवन किया। क्योंकि मृतक-मृतिका के पास से पुलिस को डिस्पोजल गिलास बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button