देश विदेश
Trending

कोरोना वायरस का बढ़ता ग्राफ, देश में आंकड़ा 34 हजार पार तो रोजाना ठीक भी हो रहें हैं इतने मरीज

लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में अब रोजाना डेढ़ हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 34 हजार को पार कर गई है। कल देश में कोरोना वायरस के 1702 मामले आए हैं।

बता दें कि 60 प्रतिशत के करीब मामले सिर्फ तीन राज्यों में आए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में रिकॉर्ड 1030 मामले आए हैं। जबकि 672 मामले अन्य राज्यों में आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज 1717 मामले आए हैं। इसके बाद देशभर में संक्रमितों की संख्या 34780 हो गई है।

फिलहाल 24627 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है एवं कल 562 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में 8999 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में महामारी से 1151 लोगों की मौत हुई है। औसतन 30 फीसदी मरीज रोज ठीक हो रहें हैं।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में 28 अप्रैल को 1702 नए मामले आए। जबकि 690 मरीज ठीक हो गए। 27 अप्रैल को 1902 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। जबकि 637 मरीज अस्पातलों से ठीक होकर घर चले गए। ह 26 अप्रैल को भी 1568 मामले आए और 587 ठीक हुए।

Related Articles

Back to top button