मनोरंजन

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नागिन फेम सुरभि चंदना ने समंदर किनारे दिखाईं बोल्ड अदाएं

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और नागिन फेम सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. ये तस्वीरें और वीडियो आते ही वायरल होती हैं. उन्होंने कुछ घंटे पहले मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

सुरभि चंदना इन दिन मालदीव में वेकेशन सेलिब्रेट कर रही हैं. वह समुद्र किनारे कलरफुल बिकिनी में काफी बोल्ड लग रही हैं.सुरभि चंदना को इन तस्वीरों में दिलकश अदाओं से भरे पोज देते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर का बैकग्राउंड भी काफी प्यारा है.

सुरभि चंदना के बाल खुले हुए हैं और उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया हुआ है इन तस्वीर को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने लिखा,”समुद्र की हवा मेरे दिमाग को आराम देती है.” इसके साथ उन्होंने इरिटेटिंग स्माइली भी एड किया है

सुरभि ने आगे लिखा,”पूरे मालदीव की वाइब्स को सोखते हुए.” सुरभि की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त कमेंट कर रहे हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस और नजर फेम मोनालिसा ने कमेंट में फायर वाले इमोजी के साथ ओ माय माय लिखा है. वहीं दिशा परमार ने भी फायर इमोजी कमेंट में किया है

सुरभि ने साल 2009 में टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. सुरभि ने अपनी पहचान ‘इश्कबाज’ सीरियल से बनाई है. उन्होंने 4 साल का ब्रेक लिया, लेकिन इस ब्रेक के बाद सुरभि के अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

Related Articles

Back to top button