हॉट मोनालिसा पूरा ध्यान रख रही हैं फिटनेस का, इंस्टाग्राम पर शेयर की ऐसी तस्वीर की दीवाने हो जाओगे आप
भोजपुरी हॉट अदाकारा मोनालिसा को देखकर लग रहा है कि वह घर पर रहकर भी अपने वर्कआउट को खूब एंजॉय कर रही हैं। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।अब हाल ही में उन्होंने अपना वर्कआउट फोटोज शेयर किया है। लेकिन मोनालिसा का यह वर्कआउट काफी अलग है। इसमें वह डांस के साथ वर्कआउट कर रही हैं। वह अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहती हैं।
मोनालिसा का शो ‘नजर’ का पहला सीजन खत्म होकर दूसरा सीजन शुरू हुआ था। लेकिन अब शो को बंद कर दिया गया है। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से हो रहे नुकसान की वजह से इस शो को बंद करने का फैसला लिया गया है।
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘दिल टूट गया, लेकिन नजर के 2 शानदार साल रहे। आज भी मुझे अपने पहले दिन के शूट की बातें याद हैं जो 18 मई 2018 में शूट हुआ था।’
मोनालिसा ने कहा था, ‘मुझे इस बारे में पता चला और मैं खुद शॉक्ड हूं। शो में डायन के किरदार को सभी ने पसंद किया था। मुझे इस शो से पॉपुलैरिटी मिली और सभी से मुझे बहुत प्यार मिला। मैं खुद अपने किरदार को काफी एंजॉय करती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि कुछ कर भी नहीं सकते।’




