रायपुर। राजधानी के मठपारा क्षेत्र में राधाबाई गर्ल्स कॉलेज के चपरासी ने आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के अनुसार 45 वर्षीय मृतक चंद्रप्रकाश गर्ल्स कॉलेज में चपरासी था। वह मठपारा में किराए के मकान में रहता था। मृतक मूलतः बलौदा बाजार के पलारी दतन गांव का रहने वाला है।
वह गुरुवार सुबह ड्यूटी करने कॉलेज पहुंचा था। इसी बीच सुबह 7 बजे बाथरूम गया लेकिन 9 बजे तक बाहर नहीं आया। इसके बाद स्टाफ ने बाथरूम में जाकर देखा तो चंद्रप्रकाश फांसी में लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी जब प्रबंधन को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।