inh24देश विदेश

इस राज्य में फिर लगा सात दिनों का लॉकडाउन, पूरी तरह बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ गया है, इसके बाद राज्य के पांच जिलों में एक बार फिर 7 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। इस आदेश के बाद दुकानें अब केवल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी। अमरावती डिवीजनल कलेक्टर ने रविवार को अमरावती, बुलढाना, अकोला, वाशिम, यवतमाल में सात दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया।

1 मार्च तक इन पांच जिलों में लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान शादियों में सिर्फ 25 लोगों ही शामिल हो सकेंगे। निजी दफ्तरों में भी सिर्फ 15 फीसदी कर्मचारियों को आने की अनुमति होगी। इन सात दिनों में स्कूल-कॉलेज पूरी तरह बंद रहेंगे। पुणे में इस दौरान रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है।

Related Articles

Back to top button