राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें (67th National Film Award) समारोह का आ योजन 22 मार्च को हुआ। सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajpoot) राजपूत अभिनीत फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। छिछोरे फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज मुख्य किरदार में नजर आए थे।
एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बाजी मारी है। सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ को बेस्ट फिल्म तो कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड घोषित किया गया। कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने अपने नाम कर लिया है। यहां देखें विजेताओं की लिस्ट-
Non-Featured Film का ऐलान अरुण चड्ढा ने किया
बेस्ट नैरेशन- वाइल्ट कर्नाटका
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- विषाख ज्योति
सविता सिंह को फिल्म सौंसी के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्रॉफर का मिला
नॉक नॉक नॉक के लिए बेस्ट डायरेक्ट सुधांशु सरिया
बेस्ट अनिमेशनल फिल्म- राधा
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- एन इजीनियर्ड ड्रीम, हेमंत गाबा द्वारा प्रोड्यूस की हुई
Feature Film के लिए अवॉर्ड का ऐलान
स्पेशल मेंशन- बिरियानी (मलयालम), जोनाकि पोरवा (असमिया), लता भगवानकरे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट हरियाणवी फिल्म- छोरियां छोरों से कम नहीं
बेस्ट छत्तीगढ़ी फिल्म- भुलन दी मेज
बेस्ट तेलुगु फिल्म- जर्सी
बेस्ट तमिल फिल्म- असुरन
बेस्ट पंजाबी फिल्म- रब दा रेडियो 2
बेस्ट मलियाली फिल्म- कला नोत्तम
बेस्ट मराठी फिल्म- बारडो
बेस्ट हिंदी फिल्म- छिछोरे
बेस्ट फीमेल प्लेबैक- सावनी रवींद्र को फिल्म बारदो के गाने रान बेटल
बेस्ट मेल प्लेबैक- पी प्राक को फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी
बेस्ट एक्ट्रेस- कंगना रनौत को फिल्म पंगा और मणिकर्णिका
बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी को फिल्म भोसले, फिल्म असुरन के लिए अभिनेता धनुष
बेस्ट डायरेक्टर- संजय पूरे सिंह चौहान को भट्टर हूरेन



