
कोरबा – जिले की बन्द पड़े लक्ष्मन खदान में भरे पानी में तैरते शव का कुसमुण्डा पुलिस व नगर सेना की टीम के द्वारा आज गुरुवार को रेस्कयू किया गया। एसईसीएल गेवरा द्वारा अधिकृत इस खदान पर विस्तार व उत्पादन बन्द है, जिस वजह से यँहा पानी भरा हुआ है। उस पानी में दिखे इंसानी शव का बड़ी मशक्कत के साथ रेस्कयू किया गया।
Read Also – शिक्षिका को कंडक्टर ने दी धमकी, मेरे साथ करो सेक्स नहीं तो फेंक दूंगा चेहरे पर तेजाब, बेटी की भी कर दूंगा हत्या
मौके पर एसईसीएल गेवरा द्वारा मशीन लगाकर यँहा गाड़ियों को पंहुचने बड़े बड़े पत्थरो को हटाया गया। सौ मीटर दूर मनगांव के मुहाने पर तैरते शव को रेस्कयू कर बाहर निकाला गया। शव की पहचान ग्राम मनगांव से ही लापता 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के रूप में हुई। बालिका यँहा तक कैसे पँहुची..? क्या वह स्वयं नीचे गिर गयी…? या किसी ने उसे यँहा गिरा दिया..? ऐसे अनेको सवाल लोगो के जहन में है।
Read Also- छग – भाई करता रहा बहन से रेप, हो गई थी गर्भवती, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
अब इस बात का जवाब पोस्टमार्टम एवम जांच के बाद ही स्थानिय पुलिस के द्वारा जाएगा। रेस्क्यू के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम भी शव का परीक्षण करेगी। फिलहाल ग्राम मनगांव में इस हादसे के बाद से मातम पसर गया है।




