inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही, 200 किलोग्राम गांजा सहित इंनोवा जप्त

गौरेला पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने लगभग 14 लाख रुपये के 200 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद इनोवा कार में केंदा की तरफ से गौरेला तरफ़ जा रही हैं। जिसमें सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध है। गौरेला एडिशनल एसपी त्वरित रूप से टीम तैयार कर घेराबंदी हेतु जोगीसार तिराहा की ओर जा रहे थे साथ ही रास्ते मे सामने की ओर से आते हुए वाहनों को रोक-रोक कर चेक कर आगे बढ़ रहे थे।

पुलिस ने बनझोरका के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार को रुकवाया गया। लेकिन कार सवार नहीं रुके और तेजी से भागने लगे। पीछा करने पर खोडरी जंगल के पास पहुंच कर गाड़ी छोड़कर उसमें बैठे लोग जंगल की ओर भाग गए। कार की तलाशी लेने पर कार में 200 किलोग्राम गांजा के पैकेट मिले।

पुलिस ने धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज कर 200 किलोग्राम गांजा 14 लाख एवं एक इनोवा कार जब्त कर चालक के विरुद्ध अपराध कायम कर जांच विवेचना कर रही है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर व इंजन चेसिस नंबर से वाहन मालिक का पता कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button