inh24देश विदेश

Breaking -किसान आंदोलन : सिंघु बॉर्डर पर फिर किसान ने की आत्महत्या, सल्फास खाकर दी जान

सरकार के रवैये से नाराज एक और किसान ने फिर से आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक किसान ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। सिंघु बॉर्डर पर देर शाम हुई इस घटना से किसान दुखी और गुस्से में है। किसान की मौत की खबर के बाद बॉर्डर पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इन कानूनों के खिलाफ किसी किसान ने आत्महत्या की हो, इससे पहले भी किसानों के समर्थन में एक संत के अलावा एक और किसान आत्महत्या कर चुके है। सिंघु बॉर्डर पर शनिवार देर शाम जब मंच से वक्ताओं का कार्यक्रम खत्म हो रहा था। उसी समय पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से आए करीब 40 साल के अमरिंदर सिंह ने मंच के पीछे ही सल्फास खा लिया। चिल्लाते हुए मंच के सामने आ गए। वे कुछ बोलते-बोलते वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उन्हें वहीं नजदीक स्थित फ्रैंक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल ले जाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी मौत हो गई। यह खबर सिंघु बॉर्डर पहुंचते ही किसानों में काफी रोष है। एक और किसान की मौत की खबर के बाद किसानों ने वहां देर शाम जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला ह

Related Articles

Back to top button