झारखण्ड

महज 50 हजार के अंदर बिक गई नाबालिग लड़की, हुवा खुलासा तो पुलिस ने ऐसे किया बरामद – cgtop36.com


पीलीभीत में नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड पुलिस ने जहानाबाद क्षेत्र में दबिश देकर बिक्री की गई नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने शादी रचाने वाले युवक और लड़की बेचने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की खरीद-फरोख्त का सौदा 46500 रुपए में हुआ था।

Read Also – नोरा फतेही ने ब्लैक बिकिनी पहन सोशल मीडिया में लगाई आग, फैंस हुवे दीवानगी में पागल

पुलिस ने बताया कि जनपद पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर का रहने वाला राजेंद्र कश्यप पुत्र इतवारी लाल कश्यप दूसरे राज्यों से गरीब परिवार की नाबालिग लड़कियों को लाकर अधेड़ उम्र के लोगों को बेचने का कारोबार करता है। उस दिन पहले राजेंद्र कश्यप झारखंड प्रांत से एक नाबालिग युवती को लेकर आया, जिसका उसने सौदा जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर की जशोदा देवी से किया।

Read Also – पैदा हुई बेटी तो पत्नी का गला दबा कर दी हत्या, लाश के बगल में पड़ी रही दुधमुहीं बच्ची, हत्या कर ससुराल वाले फरार

बताया जा रहा है कि जशोदा को अपने भाई ग्राम खाग सराय निवासी रामकुमार के लिए लड़की की जरूरत थी। जशोदा और राजेंद्र कश्यप के बीच नाबालिग लड़की की बोली लगी। सौदा 46500 रुपए में तय हो गया। तय कम राजेंद्र को दे दी गई। राजेंद्र ने लड़की जशोदा के सुपुर्द कर दी। इसके बाद जशोदा ने अपने भाई रामकुमार से लड़की के जयमाल पड़वाकर उसे उसकी पत्नी बनाकर ग्राम खाग सराय भिजवा दिया।

Read Also – बड़ी खबर – आज से फिर खुलेंगे स्कूल, करना होगा इन जरुरी नियमों का पालन, जानें

झारखंड पुलिस के अनुसार जिस लड़की को पीलीभीत लाकर उसका सौदा किया गया, उसी लड़की की मां ने झारखंड में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के आधार पर लड़की की रविवार को उत्तर प्रदेश की जनपद पीलीभीत में आकर जहानाबाद पुलिस की मदद से बरामदगी कर लिया गया है। झारखंड पुलिस एवं कोतवाली जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम नाबालिग लड़की और उसके पति राम कुमार व झारखंड से लाकर बेचने वाले राजेंद्र कश्यप को गिरफ्तार कर थाना जहानाबाद लेकर आई।

Read Also – पति मोबाइल पर देख रहा था महिलाओं की अश्लील तस्वीरें, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर जो हुवा….

कोतवाली जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कटियार ने बताया कि झारखंड पुलिस लड़की बरामदगी के लिए आई थी, जिस पर जहानाबाद और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही लड़की के साथ शादी करने वाले रामकुमार और लड़की को बेचने वाले राजेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली जहानाबाद पुलिस द्वारा जरूरी आवश्यक लिखा-पढ़त कर तीनों को झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया।



Related Articles

Back to top button