झारखण्डदेश विदेश

धोखे से दिया तलाक़, कर ली दूसरी शादी पहली पत्नी से बनाता रहा संबंध, पता चला जब पति का धोखा, जानिए फिर क्या हुआ

झारखंड। धनबाद में एक महिला ने अपने पति पर तालाक के बाद यौन शोषण का आरोप लगाया है महिला न्याय की गुहार लगाते हुए धनबाद में महिला थाना हरिहरपुर थाना पहुंची. मामले में महिला के परिवार वाले भी अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस के पास पहुंचे. दरअसल विवाहिता गुड्डी देवी हरिहरपुर थाना क्षेत्र ससुराल संथालडीह की रहने वाली है. गुड्डी देवी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति रंजीत कुमार ने उससे पांच साल पहले तलाक ले लिया था. महिला ने कहा कि तलाक दोखे से साइन कराकर लिया गया था. लेकिन उसके बाद भी उसने उसे ससुराल में ही रखा. इसी दौरान रंजीत ने दूसरी शादी कर ली और वो अपनी दूसरी पत्नी के साथ धनबाद रहने लगा.

इस दौरान वो अपनी पहली पत्नी के साथ भी संबंध बनाता रहा.इसी बीच महिला को पति की दूसरी शादी का पता चला जिसका उसने विरोध भी किया. मामला ज्यादा बढ़ने के बाद समाजिक स्तर से इसे सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन कुछ नहीं हो पाया. वहीं मामले में पीड़िता महिला के परिजनों का कहना है कि आरोपी रंजीत कुमार ने पहले धोखे से उनकी बेटी को तलाक दिया और फिर दूसरी शादी करके उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी.

परिवार ने 7 साल से किडनैप कर के रखने का आरोप लगाया महिला के घर वालों ने 7 साल बेटी को किडनैप कर धनबाद ले जाने का भी आरोप लगाया. जिसके बाद परेशान होकर अब महिला ने धनबाद के महिला थाना हरिहरपुर में मामला दर्ज कराया. मामले में महिला थाना प्रभारी ने कहा पति-पत्नी का विवाद है. तलाक को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया गया था. अगर आपसी सहमति दोनों में नही होती है तो इन्हें कोर्ट जाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button