inh24छत्तीसगढ़

डॉ रमन पहुंचे राजनांदगांव, प्रदेश सरकार को कई मुद्दों पर घेरा, धान खरीदी पर बोले यह

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज राजनांदगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने यहां विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे, यहां नगर में हुए विभिन्न विकास कार्यों का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव शहर में अमृत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने की बात कही ताकि भीषण गर्मी में पेयजल पाइप के माध्यम से सप्लाई हो और टैंकरों से शहर को मुक्ति मिले। डॉ रमन सिंह ने धीमी गति से हो रहा है कार्यों के प्रति चिंता जाहिर की।

अपने प्रवास के दौरान डॉ रमन सिंह ने अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत महिलाओं के द्वारा निकाले गए भव्य कलश यत्रा भी शामिल हुए।वहीं देर शाम प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर डॉ रमन सिंह ने प्रदेश सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों के मुद्दे को लेकर डा. रमन सिंह ने कहा कि आगामी 22 तारीख को पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जाएगा।

डॉ रमन सिंह ने कहा कि 255 से अधिक किसान इन 2 वर्ष के भीतर आत्महत्या कर चुके हैं , जिनके परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही धानखरीदी को एक माह और बढ़ाना चाहिए। डॉ रमन सिंह ने कोरोना टीकाकरण को लेकर कहा कि टीकाकरण सफलतापूर्वक हुआ है और कम समय में कोरोना से बचाव का टीका बनाने वाले भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिकों को वे बधाई देते हैं।

अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव शहर के पद्म श्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कलाकार महासम्मेलन में भी शिरकत की इस दौरान उन्होंने मूर्तिकार व चित्रकारों का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया।

Related Articles

Back to top button