inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – फेसबुक फ्रेंड युवती ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी दे वसूले 14 लाख, तीन गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा- महिला ने एक व्यक्ति से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे यू-ट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वायरल करने की धमकी देते हुए 14 लाख रुपए ठग लिए। पीडि़त की मौत के बाद उसकी पत्नी ने मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मरने से पहले पति ने पत्नी को अपने अय्याशी की कहानी सुनाई थी। मामला जांजगीर चाम्पा के थाना नवागढ़ का है।

Read Also – अवैध संबंध के चलते कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, शादीशुदा महिला था प्रेम प्रसंग

प्रार्थीया थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पति स्व रेशम लाल बर्मन की मृत्यु दिनांक 17 मई 2021 को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से हो गई थी। मृत्यु से पहले उनके पति बताये थे कि उनकी चेटिंग फेसबुक व व्हाटसएप के माध्यम से निशा उर्फ राजकुमारी नाम की लड़की से होती थी। बाद में निजी बातें भी होने लगी। जिसे निशा उर्फ राजकुमारी अश्लील विडीयो बनाकर यूट्यूब एवं अन्य चैनल पर वायरल करने की धमकी देकर माह दिसंबर 2020 से माह मई 2021 तक चौदह लाख रूपये की ठगी किये है तथा और पैसो की मांग कर रहे हैं।

Read Also – रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन

रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 243 / 21 धारा 384,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला और एएसपी संजय महादेवा के द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के दिशा निर्देश पर एसडीओपी जांजगीर चन्द्रशेखर परमा के कुशल मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ से आरोपीयों की पतासाजी हेतु टीम बना कर भेजा गया था। आरोपी 01 सुजाता बोहिदार पति राधेश्याम बोहिदार उम्र 33 वर्ष 02 विजय रात्रे पिता संतुराम रात्रे उम्र 31 साल साकिनान वार्ड क्रमांक 08 सिद्धी विनायक कालोनी रायगढ़ सिटी कोतवाली रायगढ ( छ.ग. ) . 03 रंजीता बोहिदार पिता स्वं दशरथी बोहिदार उम्र 31 साल ग्राम उडर थाना देवगांव जिला बलांगीर उडीसा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।

Read Also – पति के समलैंगिक होने के चलते परेशान थी महिला फिर उठाया ऐसा कदम

अपराध करना स्वीकार किए तथा रेशम लाल बर्मन से ठगी किये पैसो को अपने घर बनाने, गाडी खरीदने व अन्य कामो में खर्च करना बताये हैं। आरोपीयो के मेमोरेण्डम कथन के अनुसार आरोपीयो से दो नग मोबाईल, 03 नग भारतीय स्टेट बैंक का पास बुक , 02 नग आईडीएफसी बैंक का पास बुक , 04 नग एटीएम कार्ड , एक नग मोटर सायकल राईनफिल्ड क्लासिक कपनी, एक सेमसंग कंपनी का 32 जी बी मेमोरीकार्ड , 10 नग अलग अलग कंपनी का सिमकार्ड जुमला किमती 170000 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

Read Also – दर्दनाक हादसा – बारिश की वजह से घर हुवा धराशायी, 1 बच्ची और दो महिलाओं की मौत, तीन अन्य घायल

प्रकरण के आरोपीयो 01 सुजाता बोहिदार पति राधेश्याम बोहिदार उम्र 33 वर्ष 02 विजय रात्रे पिता संतुराम रात्रे उम्र 31 साल साकिनान वार्ड क्रमांक 08 सिद्धी विनायक कालोनी रायगढ़ सिटी कोतवाली रायगढ़ ( छ.ग . ) . 03 रंजीता बोहिदार पिता स्वं दशरथी बोंहिदार उम्र 31 साल ग्राम उडर थाना देवगांव जिला बलांगीर उड़ीसा को दिनांक 04.10.2021 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.10.2021 को न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button