बिहार के बक्सर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंध को लेकर कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता का बेटा रिश्ते में बहन लगने वाली लड़की से ही प्यार करता था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के गहौना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रभुदत्त ओझा के 27 वर्षीय पुत्र विपिन बिहारी ओझा का शव बरामद हुआ है।
Read Also – पति के समलैंगिक होने के चलते परेशान थी महिला फिर उठाया ऐसा कदम
मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही बिपिन बिहारी के अहपरण होने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी। विपिन का शव धर्मावती नदी के धन छपरा घाट के सामने से बरामद किया गया है। शव के बरामद होने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है। घटना में विवाहेत्तर संबंध का मामला सामने आ रहा है।
Read Also – दर्दनाक हादसा – बारिश की वजह से घर हुवा धराशायी, 1 बच्ची और दो महिलाओं की मौत, तीन अन्य घायल
पुरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं प्रेमिका और उसका पति फरार है। इन लोगों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार विपिन का अपनी चाची की शादीशुदा भतीजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई है।




