छत्तीसगढ़ के कोरबा में बालको के परसाभाठा में रविवार को हार्डवेयर व्यवसायी ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों ने बालको पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बालको के परसाभाटा में रहने वाला हार्डवेयर व्यवसायी बीते कुछ दिनों से डिप्रेसन में चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया। जब सुबह उसकी पत्नी उठी तब उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका पति घर मे फाँसी के फंदे पर झूलता नजर आया। घटना की जानकारी जैसे ही अन्य लोगों को हुई भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने बालको पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Web Title – Chhattisgarh – depressed Hardware businessman hangs himself in house



