
रायपुर। प्रदेश में लगातार मौसम करवट ले रहा है। एक सप्ताह की कड़ाके की ठंड के बाद फिर अचानक न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। रात का तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 दिसंबर तक प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश और ओले पड़ने की संभावना है।



