inh24छत्तीसगढ़

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत अन्य नेतागण पहुंचे सिविल लाइन, कांग्रेस के इन नेताओं के खिलाफ कराई एफआईआर दर्ज

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की “सनराइज ओवर अयोध्या” नाम की किताब को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राजधानी रायपुर में भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल प्रेम प्रकाश पांडे, शिवरतन शर्मा, रामविचार नेताम, अजय चंद्राकर ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर सलमान खुर्शीद दिग्विजय सिंह और चिदंबरम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

बता दें कि  पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब  “सनराइज ओवर अयोध्या” में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और आईएसआईएस’ से की है। साथ ही उन्होंने हिंदुत्व से प्रभावित कांग्रेस नेताओं की आलोचना भी की। 

खुर्शीद ने किताब में लिखा कि हिंदुत्व साधु-संतो के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को अलग कर रहा है, जो हर तरह से आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) और बोको हराम जैसे इस्लामिक संगठनों की तरह है। जिसके बाद देशभर में भाजपा उनके खिलाफ आक्रमक हो गई है।

Related Articles

Back to top button