छत्तीसगढ़
गरियाबंद – ज़मीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा तीर, मौके पर ही मौत

गिरिश गुप्ता गरियाबंद मैनपुर – विकासखण्ड के थाना पयलीखंड से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को तीर कमान से हमला कर दिया घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई इसकी जानकारी आज शनिवार सुबह सरपंच के माध्यम से थाना पयलीखंड में दिया गया।

पयलीखड थाना के सब इंस्पेक्टर चंदन सिंह ने खबर कि पुष्टि करते हुए बताया ग्राम पंचायत तौरेंगा के पारा कोदोमाली पदलीबाहरा निवासी जंगल नेताम एवं उसके छोटे भाई फुलचंद नेताम के बीच जमीन बटवारा को लेकर12नवंबर दिन शुक्रवार रात 08 बजे विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई जंगल नेताम ने अपने छोटे भाई फुलचंद नेताम पिता पंचंम नेताम उम्र 37वर्ष को तीर धनुष से मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही फुलचंद नेताम की मौत हो गई और आरोपी भाई जंगल नेताम फरार हो गया ।




