ये क्या बोल गए कांग्रेस विधायक

पूर्व वन मंत्री और धार जिले के गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने भी हनुमानजी (Hanumanji) को आदिवासी (called tribal) बताया है। उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीराम (lord shri ram) को लंका तक पहुंचाने वाले आदिवासी थे, जिन्हें वानर ( called monkeys) बता दिया गया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मामला अब गर्माएगा और इस पर बयानबाजी शुरू हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार गंधवानी विधायक उमंग सिंघार धार जिले के बाग में जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। सिंघार ने राम-राम से अपनी बात शुरू की। कहा कि भगवान श्री राम को लंका तक पहुंचाने वाले आदिवासी थे। कहानीकारों ने उन्हें वानर बता दिया गया है। भगवान श्री हनुमान भी आदिवासी हैं। हम बिरसा मुंडा के वशंज हैं, हम टंट्या मामा के वशंज हैं, हम हनुमानजी के वंशज हैं। हमें आदिवासी होने पर गर्व है।
पढ़िए बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट
हनुमान भी आदिवासी थे, आदिवासियों ने राम को लंका पहुंचाया – कांग्रेस विधायक
पढ़ें पूर ख़बर- https://t.co/MT39MxW3BW pic.twitter.com/knx6t1p2X9— BBC News Hindi (@BBCHindi) June 10, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




