कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद में गार्ड ने 8 लोगो को मारी गोली, 2 की मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने 8 लोगों पर गोली चला दी। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 6 घायल हैं।
read also..Chandrayaan-3: चंद्रमा के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-3, धरती पर भेजी गई नई तस्वीर, वीडियो देखें
जानकारी के अनुसार, खजराना थाना इलाके के कृष्णबाग इलाके में पड़ोसियों के बीच कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी की पहचान राजपाल सिंह राजावत के रूप में हुई है। वह बैंक में गार्ड है। पुलिस ने आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
read also..Big Breaking – दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, राजपाल अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे, तभी एक अन्य कुत्ता वहां आ गया और उनके बीच लड़ाई हो गई। इसी दौरान राहुल के परिवार के लोग बाहर निकले और उन्होंने राजपाल के कुत्ता घुमाने का विरोध किया। बात इतनी बढ़ गई कि राजपाल घर गया और बंदूक लेकर छत पर आ गया। पहले उसने हवाई फायरिंग की और उसके बाद 8 लोगों पर गोली चला दी। मृतक राहुल और विमल रिश्ते में जीजा-साले थे।



