रायपुर – परिवार ने इतना सताया अविवाहित महिला को कि हलाकान हो कर ली आत्महत्या, पूरा परिवार गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के कुद्रापारा शुक्रवारी बाजार इलाके में रहने वाली 38 साल की अविवाहित युवती के फांसी लगाकर की खुदकुशी मामले में बडा खुलासा हुआ है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में युवती की भाभी सरला बेले,भतीजा शुभम बेले,भतीजी लीना और यामिनी बेले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका का भाई मनोज बेले फरार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को शुक्रवारी बाजार इलाके में रहने वाली 38 साल की अविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी और जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। युवती की आज आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर और मुंह में गंभीर चोट के निशान मिले है जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पुरे परिवार के खिलाफ दर्ज कर जेल भेज दिया है साथ ही आसपास के रहवासियो ने भी मृतका के साथ लगातार पिटाई किये जाने की पुष्टि पुलिस को की थी।
मृतका के परिजन मकान के बटवारे और पिता की पेंशन मिलने की बात पर आये दिन झगडा होता था और सब मिलकर मृतका की पिटाई किया करते थे। मामले में गुढियारी थाना पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




