inh24छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में कल रिकार्डतोड़ 808 कोरोना के नए मरीज और 8 लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ में आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े कल कुल छत्तीसगढ़ में 808 कोरोना के नए मरीजो की पुष्टि की गई है । देर रात फिर छत्तीसगढ़ में कुल नए 107 मरीजों की पुष्टि की गई जिसमें रायपुर जिला से 62 कांकेर से 13 रायगढ़ से 11 राजनांदगांव से 10 धमतरी व कोरिया से 05-05 गरियाबंद से 1 मरीजो की पुष्टि हुई हैं, वही 249 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 8 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 5828 मरीज सक्रीय है ।  

इससे ठीक पहले प्रदेश में 701 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी । जिसमे जिला रायपुर से 205, दुर्ग से 92, रायगढ़ से 63, बस्तर व राजनांदगांव से 48-48, बिलासपुर से 44, बालोद से 34, कोरबा से 21, नारायणपुर से 20, जशपुर से 19, कांकेर से 18, सुकमा से 16, जांजगीर-चांपा से 15, बीजापुर से 12, सरगुजा से 11, सूरजपुर से 09, कोरिया, दंतेवाड़ा व गरियाबंद से 04-04, कबीरधाम से 03, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर, कोण्डागांव से 02-02, मुंगेली से 01 मरीज शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button