कोरबा। – कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत बलगीखार की घटना है बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने महुआ शराब पी थी। इनमें से दो की कुछ देर बाद मौत हो गई। जबकि एक युवक को कुछ नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार तीन युवकों ने यह जहरीली महुआ शराब का सेवन किया था। इनमें से दो की कुछ देर बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक स्वस्थ बताया जा रहा है। इधर मामले की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – शव के दाह संस्कार के बाद आई कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव, शवयात्रा में शामिल लोगो में दहशत




