छत्तीसगढ़
भालुओं का आतंक, 3 भालुओं ने बुजुर्ग पति-पत्नी पर किया हमला, महिला की मौके पर दर्दनाक मौत, पति की हालत गंभीर

बलरामपुर। जिले में बुजुर्ग दम्पत्ती पर भालूओ हमला किया है। भालुओं ने महिला पर इतना ज्यादा हमला किया की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।तो वहीं, उसके पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है की दम्पत्ति पर एक साथ 3 भालुओं ने हमला किया। मामला बलरामपुर समारी थाना क्षेत्र का है।
read also – गरियाबंद – उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला विलुप्त प्रजाति बेहद खास सर्प बम्बू पिट वाइपर देखे वीडियो
जानकारी के मुताबिक गोपातु निवासी मंगरा नगेशिया(85) और उनकी पत्नी गेंदिया नगेशिया (80) के साथ अमटाही क्षेत्र के कुंभीडीपा जंगल में आम तोड़ने गए थे। आम तोड़ने के बाद दोनों लकड़ी बीनने लगे। इसी दौरान अचानक 3 भालुओं ने उनपर हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था की महिला की मौके पर जान चली गई। वहीं उसके पति बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।




