खेल जगत

PBKSVSRCB – पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 34 रनों से दी शिकस्त, पंजाब की तीसरी बड़ी जीत

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच शानदार मुकाबला हुआ। पंजाब ने आरसीबी को 34 रनों से हरा दिया है। आईपीएल के 14वें सीजन में आरसीबी की ये दूसरी हार है। इससे पहले आरसीबी (RCB) को एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम ने हराया था। वहीं इस सीजन में पंजाब किंग्स की ये तीसरी बड़ी जीत है, टीम के पास अब छह अंक हो गए हैं।

शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैदान में उतरी पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी, इस मैच में उसे 34 रन से हार मिली। मैच के बाद प्वाइंट टेबल में आरसीबी तीसरे नंबर पर और पंजाब की टीम 5वें नंबर पर है।

आरसीबी टीम की शुरुआत दमदार नही रही, टीम के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल बहुत जल्दी ही आउट हो गए। वें सिर्फ सात गेंदों पर सात रन की पारी खेली। क्रीज पर रजत पाटीदार आए विराट कोहली उनके साथ थे ही. लेकिन टीम ने पावर प्ले में ज्यादा रन नहीं बना पाए। विराट कोहली ने कुछ शॉट लगाए, लेकिन कप्तान विराट कोहली 34 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए।

अगले ही ओवर में हरप्रीत बराड़ ने एबी को भी आउट कर दिया, बस यहीं से मैच पलट गया और यह मैच केवल खानापूर्ति ही बनकर रह गया। बाद में रजत पाटीदार भी आउट हो गए पंजाब किंग्स की जीत लगभग पक्की हो गई थी. टीम ने यहां से मैच फिसलने नहीं दिया शानदार जीत हासिल की।

Related Articles

Back to top button