प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऐसे चेक करें अपना नाम, आने वाले है पैसे
देश के 10 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 2000 के रूप में अगली किस्त आनी अब जल्द ही शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि हर साल मोदी सरकार किसानों के खाते में सीधे 6000 रुपये तीन किस्तों में किसानों को मुहैया कराती है।
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने इस योजना को 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गया था। मतलब अब तक किसानों को 6000 रुपये में से 2000 की छह किस्त जारी की चुकी है। अब सातवीं किस्त अब नवंबर तक आनी है।।
किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने आवेदन किया है तो इस योजना की नई सूचि में अपना नाम चेक कर जान सकते हैं कि आपको इस साल की दूसरी किस्त मिलेगी या नहीं? इतना ही नहीं आप अपने आधार नंबर, अकाउंट नंबर या बैंक अकाउंट नंबर से भी इसे चेक कर सकते हैं।
वेबसाइट www.pmkisan.gov.in को खोलें।
होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और फिर पाएं लिस्ट
योजना में महत्वपूर्ण बदलाव: काश्त की सीमा खत्म
बता दें कि इस योजना के तहत जिसके पास कृषि योग्य खेती 2 हेक्टेयर (5 एकड़) है उसी को लाभ मिलेगा। मोदी सरकार ने इससे काश्त की सीमा खत्म कर दी है। इसका लाभ अब 12 करोड़ से बढ़कर 14.5 करोड़ किसानों के लिए तय हो गया है।




