inh24देश विदेश

क्या लॉक डाउन से ऐसे आ सकतें है बाहर, राज्यों के हिसाब से तय हो सकेगा यह समीकरण, जानिए कैसे

कोरोना संक्रमण से फ़िलहाल राहत दिखती नजर नहीं आ रही है। सरकार अब इस पशोपेश में है कि आखिर इससे बाहर आने का रास्ता कैसे बनाया जाए। मौजूदा प्लान के अनुसार पहले सभी राज्यों को चार कैटेगरी में बांटा जाएगा और फिर उसके बाद अलग-अलग राज्यों या फिर जिलों में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया की जा सकती है।

कहा जा रहा है कि जिन राज्यों में पिछले सात दिन से कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया हो, वहां कुछ राहत दी जा सकती है। नए मामले अगर उन स्थानों में नजर आते हैं तो फिर इसा पर विचार किया जायेगा। बता दें कि 24 मार्च की रात से पूरे देश में तीन हफ्ते के लिए लागू लॉकडाउन का समय 14 अप्रैल को समाप्त हो जायेगा।

इससे पहले पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के बाद सोमवार को मंत्रियों के साथ चर्चा में यह संकेत दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार राज्यों की कैटेगरी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या के आधार पर तय होगी। यह देखा जायेगा कि पिछले सात दिन में कोरोना का कोई केस सामने आया है या नहीं। उसके बाद ही यह सुनिश्चित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button