छत्तीसगढ़ से फिर एक बड़ी खबर आई है, रविवार का दिन आज यहां खुशनुमा है। कोरोना संक्रमित राजनांदगांव में भर्ती एक और मरीज जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार मरीज की दोनों टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है और मरीज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार है। बताया जा रहा है कि मरीज को आज ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सीएम बघेल ने ट्वीट कर इस आशय की जानकारी दी है।
कोरोना संक्रमित होने की वजह से मरीज को अभी 14 दिन परिवार से अलग रहना होगा। आपको बता दें कि आज ही तीन और मरीजों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की सूचना पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं ने सीएम बघेल को के प्रयासों की सराहना की है अब छत्तीसगढ़ में केवल कोरबा से आए हुए 2 मरीजों का उपचार जारी रहेगा।



