inh24देश विदेश

PPE किट पहन डॉक्टर ने किया धमाकेदार डांस, देखते ही देखते छा गया पुरे सोशल मीडिया में, आपने देखा क्या

डॉक्टर्स को भगवान का रूप का कहा जाता है जो इस कोरोना काल में सर्वथा सिद्ध हो रही है। दुनियाभर के डॉक्टर इस महामारी से निपटने में निस्वार्थ भाव से लोगों इलाज कर रहें हैं। इस बीच सोशल पर एक डॉक्टर के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो PPE kit पहनकर Nora Fatehi के अंदाज में उन्हीं के गाने पर डांस करती नजर आ रही है।

आपको बता दें कि वीडियो को रिचा नेगी ने अपने सोशल अकांउट इंस्टाग्राम से इस वीडियो को शेयर किया, जिसमें वो स्ट्रीट डांसर ३डी फिल्म के गाने गर्मी पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह यह डॉक्टर पीपीई किट पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही है, वीडियो को देख सभी यूजर्स भी हैरान है लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे, वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमने इस गर्मी-फुल में रोगियों की सेवा करते हुए भी स्थिति की नकारात्मकता को हमें प्राप्त नहीं होने दिया।

उन्होंने नीचे कैप्शन में लिखा है कि, ‘मुझे यह गाना बहुत पसंद है. लेकिन अब साफ हो गया कि यह गाना उन डॉक्टर्स पर बिल्कुल मैच करता है जो पीपीई किट पहनकर काम कर रहे हैं. (हाय गर्मी.)’

https://www.instagram.com/p/CCFuCv2neOW/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है,Video को देख सभी यूजर्स उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं ,वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘शानदार. हमारे हीरोज डॉक्टर्स को सैल्यूट.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपके लिए जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. आप जो काम कर रहे हैं उसके लिए रिस्पेक्ट।

Related Articles

Back to top button