inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ – दंतेवाड़ा में दो हार्डकोर इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई संगीन आरोप है दोनों पर

दंतेवाड़ा से बड़ी खबर आई है यहां पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों को तेलंगाना के पेनीयगुड़ा से दंतेवाड़ा पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों ईनामी नक्सली पर 8 लाख और 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि दोनों गिरफ्तार नक्सलियों में 8 लाख का ईनामी नक्सली गुड्डी माड़वी, प्लाटून नम्बर 26 का डिप्टी कमांडर, पेले गुड्डी कटेकल्याण एरिया कमेटी का कमांडर है। बताया जा रहा है कि भीमा मंडावी पूर्व विधायक की हत्या में दोनों शामिल थे। इस नक्सलियों की एनआईए और जिला पुलिस बल दोनों को तलाश थी। गिरफ्तार हुए नक्सलियों पर थाना कटेकल्याण क्षेत्र में रोड काटने, आईडी लगाने और नक्सली बंद के दौरान बैनर, पोस्टर, पांपलेट लगाने की घटना में शामिल होने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button