ब्रेकिंग न्यूज़ – अयोध्या पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, सड़को पर लगे जय श्री राम के नारे
अयोध्या – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में राम मंदिर का भूमि पूजन होना है। मोदी शुभ मुहूर्त के वक्त भूमि पूजन करेंगे और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी भूमि पूजन स्थल पर पहुंच गए हैं।
READ ALSO,,ब्रेकिंग – सीएम शिवराज ने कोरोना को हराया , अस्पताल से मिली छुट्टी
हनुमानगढ़ी में पूजा करने के बाद मोदी 12 बजे रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। 12.30 से 12.40 तक भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 2.10 तक भगवान राम के नाम देश की जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2.15 को अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगे।




