inh24मध्यप्रदेश

ब्रेकिंग – सीएम शिवराज ने कोरोना को हराया , अस्पताल से मिली छुट्टी

भोपाल – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल के चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.  उनमें अब कोरोना के लक्षण नहीं है कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीएम शिवराज चौहान को 25 जुलाई को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना से जंग जीतने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. शिवराज सिंह चौहान का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है।

वे अस्पताल से ही मंत्रालय का काम कर करते रहे। इस दौरान कोरोना की समीक्षा से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों और मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए हैं। रविवार सुबह उनका सैंपल आरटी-पीसीआर लिया गया था, जो पॉजिटिव आया था। चिरायु हॉस्पिटल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज को आईसीएमआर की 8 मई 2020 की गाइडलाइन के मुताबिक डिस्चार्ज किया गया। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

READ ALSO,,,ब्रेकिंग न्यूज़ – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई कोरोना पॉजिटिव, अयोध्या मामले पर सुनाया था फैसला

आईसीएमआर की इस गाइडलाइन में कहा गया है कि यदि पेशेंट में 10 दिन बाद कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखते हैं तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।  चिरायु अस्पताल ने सीएम को डिस्चार्ज होने के बाद 7 दिन तक सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है, इस दौरान उन्हें खुद को मॉनिटर करना होगा।

READ ALSO,,लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, देखे विडियो

Related Articles

Back to top button