छत्तीसगढ़
दो लाख रुपए के उठाईगिरी करने वाला पश्चिम बंगाल का युवक दो माह बाद पिथौरा मे पब्लिक के हाथो गया पकड़ा

हरीश यादव महासमुंद – जिले के बसना थाना क्षेत्र के जनपद पंचायत के सामने 2 माह पहले ₹200000 की लूट के आरोपी बसना पुलिस के हत्थे चढ़ा आपको बता दें लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए उक्त युवक पिथौरा में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया युवक का नाम यमुना सिह पिता डालोसिह था,,पिथौरा पुलिस ने युवक को बसना पुलिस के हवाले किया था
जिसे बसना पुलिस ने बसना में हुए लूट के आरोपी मानकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद उक्त युवक को दो लाख रूपये का आरोपी बनाया था।

युवक ने अपराध कबूल कर लिया युवक को बसना पुलिस ने लूट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है धारा 392 के तहत हुई गिरफ्तारी,,उक्त युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है एवं अन्य तीन आरोपी पत्थलगांव जशपुर के रहने वाले हैं जल्द ही बसना पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।




