धमतरी जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है खेतों में लगी फसलों के साथ ही अन्य चीजों को ये नुकसान पहुंचा रहे हैं। बता दें कि देर रात गंगरेल बांध के गार्डन में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ किया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
read also – बलौदाबाजार – सभी स्कूल प्रबंधक अपने स्कूलों में अनिवार्य रूप से कोविड-19 नियमों का पालन करें – कलेक्टर
मिली जानकारी के अनुसार 19 हाथियों का दल बीते कुछ दिनों से विश्रामपुरी तुमाबुर्जग, खडकीटोला के जंगल में विचरण कर रहा है। बता दें कि इस दल का नेत्वृत चंदा नाम की हथिनी कर रही है। हाथियों का ये दल ईलाके के खेतों में लगे धान, गेंहू एवं अन्य फसलों को नुकसान पहुचा रहे हैं। हाथियों के दल कारण ईलाके में दहशत का महौल है।




