छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर मौत


बलरामपुर। ग्राम ओकरा के चंदौरीपारा नाला में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही जान चली गई। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओकरा की है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम घूरनराम गोड़ (36 वर्ष) भदरापारा परसागुड़ी का रहने वाला था। मृतक पेशे से ट्रैक्टर चालक था। घूरन राम अपने ट्रैक्टर में बांस लोडकर ग्राम नवकी के खाड़पारा से अपने रिश्तेदार के घर जोरी-विल्मा जा रहा था। तभी ओकरा के चंदौरीपारा नाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर चालक घूरनराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को जांच में लिया है।





Related Articles

Back to top button