inh24मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी…सांस लेने में हो रही है दिक्कत…अस्पातल में हुए भर्ती

बॉलीवुड अभ‍िनेता संजय दत्त को शनिवार को सांस लेने में श‍िकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.अस्पताल में दाख‍िल कराने के बाद संजय दत्त का कोरोना टेस्ट भी किया गया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई.

फिलहाल संजय दत्त को नॉन-कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया है. सब ठीक रहा तो कल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

बता दें कि संजय दत्त इस समय परिवार से दूर रह रहे हैं. लॉकडाउन के समय से ही मान्यता दोनों बच्चों शहरान व इकरा के साथ दुबई में हैं और वहां से वापस नहीं आ पाई हैं. संजय दत्त काफी समय से अपनी फैमिली को मिस कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वे फैमिली संग फोटोज डालकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पत्नी मान्यता को भी बर्थडे विश किया था. फिलहाल चिंता की बात ज्यादा इसलिए नहीं है क्योंकि एक्टर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से राहत भी मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button